विशाखापत्तनम , फरवरी 20 -- भारत को 16 सालों के बाद हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) की अध्यक्षता करने का अवसर मिला जब नौसेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आईओएनएस प्रमुखों के सम्मेलन के 9वें एडिशन के दौरान यह पद संभाला।

उल्लेखनीय है कि एडमिरल त्रिपाठी ने रॉयल थाई नौसेना के प्रधान सेनापति एडमिरल पायरोटे फुएंगचन की जगह ली।

आईओएनएस की अध्यक्षता हर दो साल में सदस्य देशों के बीच हस्तांतरित होती है, जिसमें हरेक में नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन और कर्मचारी स्तर पर एक आईओएनएस प्रारंभिक कार्यशाला शामिल होती है।

नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन के दौरान संस्था की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाता है और नौसेना प्रमुखों या समुद्री एजेंसियों के प्रमुख के स्तर पर बड़े फैसले लिए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित