नोंथाबुरी (थाईलैंड) , जनवरी 25 -- भारतीय पुरुष टीम ने सैफ फुटसल चैंपियनशिप 2026 में श्रीलंका को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
श्रीलंका के खिलाफ नोंथाबुरी स्टेडियम में शनिवार रात खेले गये मैच के सभी गोल पहले हाफ में हुए, जिसमें सीऑन डिसूजा ने दो गोल (तीसरे, 20वें) मिनट और लालसॉम्पूइया ने (10वें) और निखिल माली ने (12वें) मिनट में एक-एक गोल किया। वहीं श्रीलंका के लिए मोहम्मद कुरशीथ ने (19वें) मिनट में एकमात्र गोल किया।
दो दिन पहले भूटान को 11-3 से हराने के बाद मिली इस जीत से भारत पांच मैचों में आठ अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
मालदीव, जिसने दिन में पहले भूटान को 3-1 से हराकर उतने ही मैचों में अपनी पांचवीं जीत हासिल की और एक मैच बाकी रहते हुए पहले सैफ पुरुष फुटसल का चैंपियन बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित