नयी दिल्ली , अक्टूबर 16 -- भारत ने रूस से तेल खरीदने वाली भारतीय कंपनी पर प्रतिबंधों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि ऊर्जा व्यापार के क्षेत्र में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरूवार को यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि भारत इन एकतरफा प्रतिबंधों को उचित नहीं मानता और वह अपने नागरिकों की ऊर्जा जरूरतों को सर्वाधिक महत्व देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित