बुलावायो , जनवरी 24 -- अमब्रिश (चार विकेट) और हेलिन पटेल (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने शनिवार को वर्षा प्रभावित अंडर-19 विश्वकप के 24वें मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 36.2 ओवर में 135 के स्कोर समेट दिया।
आज यहां भारतीय अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 22 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये। ह्यूगो बोग (चार), टॉम जोन्स (दो), आर्यन मान (पांच), मार्को विलियम एल्पे (एक), स्नेहिथ रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय जसकरन संधू और जैकब कॉटर की जोड़ी पारी को संभालने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित