जोहोर बाहरु (मलेशिया) , अक्टूबर 11 -- जूनियर भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को ग्रेट ब्रिटेन को 3-2 से हराकर सुल्तान जोहोर कप 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

आज यहां तमन दया हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में कप्तान कप्तान रोहित ने (45वें, 52वें) और रवनीत सिंह ने (23वें) ने भारत के लिए गोल दागे, जबकि माइकल रॉयडेन (26') और कैडेन ड्रेसी (46') ने गत विजेता ग्रेट ब्रिटेन के लिए गोल किए।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने रोमांचक हॉकी खेली, लेकिन कोई भी टीम गतिरोध को तोड़ नहीं पाई। 13वें मिनट में भारत को दिन का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन के रशर्स ने उसे विफल कर दिया। भारत ने कई बार सर्कल में प्रवेश किया और गोल करने के प्रयास किए, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन की रक्षा पंक्ति ने बचाव करने में सफल रही।

भारत को 16वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन के गोलकीपर ने लगातार दो महत्वपूर्ण बचाव करके अपने गोल की रक्षा की। 22वें मिनट में एक बार फिर भारत गोल करने के करीब पहुंच गया, लेकिन मनमीत सिंह के गोल पर शॉट को ग्रेट ब्रिटेन के डिफेंस ने गोललाइन क्लीयरेंस से रोक दिया।

भारत ने आखिरकार अगले ही मिनट में अपना पहला गोल कर लिया। गुरजोत सिंह ने दाईं ओर से सर्कल में जोरदार दौड़ लगाकर ग्रेट ब्रिटेन के डिफेंस को चीरते हुए गेंद को पोस्ट तक पहुंचाया और वहां रवनीत सिंह ने शानदार गोल किया। कुछ ही क्षणों बाद 26वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन के माइकल रॉयडेन ने गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत धीमी रही, दोनों टीमें गेंद पर कब्जा करने की कोशिश में थीं, लेकिन डिफेंडर पूरी तरह से तैयार थे और उन्होंने हमलों को नाकाम कर दिया।

45वें मिनट में, ग्रेट ब्रिटेन को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर प्रिंस दीप सिंह के शानदार बचाव के कारण वे इसका पूरा फायदा नहीं उठा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित