नयी दिल्ली , जनवरी 22 -- भारत ने क्रोएशिया के जाग्रेब में उसके दूतावास में घुसपैठ और तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दूतावास पर तोड़फोड़ की घटना के बाद गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत ने इस विषय को क्रोएशियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है और भारतीय दूतावास की वियना संधि के तहत सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए उन्होंने कहा , " हम क्रोएशिया के ज़ाग्रेब स्थित हमारे दूतावास में भारत-विरोधी तत्वों द्वारा की गई अवैध घुसपैठ और तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। वियना संधि के तहत राजनयिक परिसरों की सुरक्षा का उल्लंघन वर्जित है और उनकी सुरक्षा किया जाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित