नयी दिल्ली , फरवरी 28 -- भारत ने ईरान पर अमेरिका तथा इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने और बातचीत से मुद्दों का समाधान करने पर बल दिया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत ईरान और खाड़ी क्षेत्र में ताजा घटनाक्रम पर अत्यधिक चिंतित है। मंत्रालय ने कहा है कि भारत का सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह है। वक्तव्य में कहा गया है कि संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव कम कर मुद्दों का समधान किया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित