नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- भारत और खाड़ी क्षेत्र के छह प्रमुख सदस्यों के संघ खाड़ी सहयोग परिषद (जीएसीसी) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ाने को लेकर वार्ता के 'संदर्भ की शर्तों' पर दोनों पक्षों के बीच मंगलवार को यहां एक साझा वक्तव्य पर हस्ताक्षर किये गये।
संदर्भ की शर्तों में वार्ता के 'विचारार्थ विषय', उसकी रूपरेखा, उद्देश्य, सीमाएं, जिम्मेदारियां और अपेक्षित परिणाम शामिल होते हैं। साझा वक्तव्य पर हस्ताक्षर के लिए जीसीसी के महासचिव जसीम महम्मद अल बुदैवी नयी दिल्ली की यात्रा पर आये हैं।
बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान तथा सऊदी अरब जैसे देशों और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सदस्यता वाली जीसीसी और भारत के बीच एमटीए वार्ता के लिए संदर्भ की शर्तों पर पांच फरवरी को हस्ताक्षर किये गये थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित