कोच्चि , अक्टूबर 24 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवतियों से 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की है।

श्रीमती मुर्मु ने शुक्रवार को यहां सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेंट टेरेसा कॉलेज ने देश में महिला शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा, "यह संस्थान एक सदी से महिलाओं के बीच ज्ञान का प्रकाश फैला रहा है और मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ उनके जीवन में बदलाव ला रहा है।"लीमा के सेंट रोज़ की संस्थापक मदर टेरेसा का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि कॉलेज ने अपनी शैक्षणिक और सामाजिक पहलों के माध्यम से उनके महान आदर्शों को आगे बढ़ाया है। महिला सशक्तिकरण में केरल के अग्रणी योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों में से तीन अम्मू स्वामीनाथन, एनी मस्कारेने और दक्षायनी वेलायुधन केरल से थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित