नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हाल ही में हुआ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन से मेल खाता है। श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के इस समझौते के बारे में लिखे गये लेख को साझा करते हुए यह बात कही है। श्री मोदी ने यह पोस्ट श्री गोयल के पोस्ट पर प्रतिक्रियास्वरूप लिखा है। श्री गोयल ने इस पोस्ट में भारत-ईयू समझौते के बारे में लिखे अपने लेख को साझा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित