नयी दिल्ली , जनवरी 26 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भारत के लोकतंत्र में संविधान की केंद्रीय भूमिका का उल्लेख करते हुए इसे हर नागरिक का "सबसे बड़ा हथियार" बताया।

श्री गांधी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने व्हाट्सएप चैनल पर शेयर किए गए एक संदेश में कहा कि भारतीय गणतंत्र की ताकत संविधान की मज़बूत नींव पर टिकी है और यह सिर्फ़ समानता और सद्भाव से ही बढ़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित