मुंगेर, अप्रैल 23 -- ारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण की स्व गणना ने मुंगेर जिले में रफ्तार पकड़ी ली है। मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने नगर निगम के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने परिवार और मकान की जानकारी स्व गणना से जुड़े वेब पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।

इस बीच,नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी , मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सितारिया, जिला अग्रणी प्रबंधक ( मुंगेर) राजीव कुमार ने मुंगेर जिले की जनता से स्व गणना में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित