बेंगलुरु , फरवरी 06 -- रियान पराग (69), नमन धीर (39) और आशुतोष शर्मा (35) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ए ने टी-20 विश्वकप से पहले शुक्रवार को खेले गये अभ्यास मैच में नामीबिया को 130 रनों से रौंद दिया।
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे 12.1 ओवर में 67 रन पर सिमट गई। नामीबिया के लिए जान फ्राइलिन्क (12), डायलन लीचर (22) की दोहरे आंकड़े तक पहुंच सके। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। भारत ए के लिए गुरजपनीत सिंह, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विप्रज निगम ने दो-दो विकेट लिये। आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित