नयी दिल्ली , फरवरी 21 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के समय पर सवाल उठाते हुए शनिवार को कहा कि समझौते में देश के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है।

'एक्स' पर एक विस्तृत पोस्ट में श्री रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन टिप्पणियों का हवाला दिया, जो उनकी आयात शुल्क नीति को रद्द करने के अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आयी हैं। कांग्रेस नेता के अनुसार, श्री ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके 'परम मित्र' हैं, भारत-अमेरिका व्यापार सौदा घोषणा के अनुरूप जारी रहेगा और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 10 मई 2025 को भारतीय सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने की धमकी देकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित