नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच हुये ताजा व्यापार समझौते के बाद संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नबीन समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस समझौते से राजग संसदीय दल की बैठक में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बैठक 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा हॉल गूंज उठा।
राजग नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को कूटनीतिक और आर्थिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुये कहा, ''मैंने कहा कि विश्व का क्रम (वर्ल्ड ऑर्डर) भारत के पक्ष में दिख रहा है। आलोचना के बाद भी हमने धैर्य रखा और उसी धैर्य का अच्छा परिणाम निकला। लोग आलोचना करते रहे, मगर हमने धैर्य रखा। अमेरिका के साथ समझौते का अच्छा परिणाम निकला और देश के लिए एक अच्छा माहौल तैयार हुआ।"इस अवसर श्री मोदी ने कहा कि सभी सांसद सदन में मौजूद रहे, चर्चा में हिस्सा लें। बजट की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाए तथा उनके बारे में जानकारी दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित