नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- कांग्रेस संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में उसके साथ व्यापार समझौता किया है, जिससे देश की स्थिति कमजोर हुई है।
श्री रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौते का पूरा ब्यौरा संसद में रखा जाना चाहिए और इसपर विस्तृत चर्चा करवाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी कृषि मंत्री ने भारत द्वारा कृषि आयात उदारीकरण का दावा किया है। इससे लगता है कि यह समझौता अमेरिका के दबाव में किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित