नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को बताया कि भारतीय सीनियर महिला टीम तुर्की में तीन फुटबॉल क्लबों के साथ मैत्री मैच खेलेंगी।
एआईएफएफ के अनुसार भारतीय सीनियर महिला टीम 26 खिलाड़ियों के साथ तुर्की में ट्रेनिंग कैंप के लिए रवाना हो गई है। एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 की तैयारी कर रही भारतीय टीम ने 12 से 14 जनवरी तक हरियाणा के गुरुग्राम में तीन दिन का छोटा ट्रेनिंग कैंप किया था। यहां भारतीय टीम 18 जनवरी को यूक्रेन के फुटबॉल क्लब मेटलस्ट 1925 खार्किव, 21 जनवरी को स्विट्जरलैंड के ज़्यूरिख शहर के महिला फुटबॉल क्लब ज्यूरिख फ्राउएन और 24 जनवरी को आयरलैंड के फुटबॉल क्लब श्लिएरेन के खिलाफ तीन मैत्री मैच खेलेगी।
तुर्की रवाना हुई भारतीय महिला फुटबॉल टीम इस प्रकार है:-गोलकीपर: एलंगबाम पंथोई चानू, सौम्या नारायणसामी, श्रेया हुड्डा, अद्रिजा सरखेल।
डिफेंडर: स्वीटी देवी नगांगबाम, शिल्की देवी हेमाम, जूली किशन, निर्मला देवी फांजौबाम, संजू, अस्तम ओरांव, सरिता युमनाम, सुष्मिता लेप्चा, मार्टिना थोकचोम।
मिडफील्डर: संगीता बासफोर, बबीना देवी लिशम, प्रियदर्शिनी सेलादुरई, अंजू तमांग, जसोदा मुंडा, सैनफिडा नोंग्रम।
फॉरवर्ड: ग्रेस डांगमेई, करिश्मा शिरवोइकर, रिम्पा हलदर, मालविका पी, प्यारी ज़ाक्सा, लिंडा कोम सेर्टो, काव्या पक्कीरिसामी।
चोट लगने के कारण विंगर सौम्या गुगुलूथ और मिडफील्डर कार्तिका अंगमुथु तुर्की जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित