रायपुर , नवंबर 03 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री साय ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भारतीय खेल जगत के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। महिला खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक जीत हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है।

उन्होंने इस जीत को 'परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत' बताते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह सफलता देशभर में महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और ऊर्जा देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित