पुणे , जनवरी 05 -- महाराष्ट्र में पुणे स्थित गिरिप्रमी एडवेंचर फाउंडेशन (जीएएफ) के आठ पर्वतारोहियों ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) पर्वत पर सफलतापूर्वक पर्वतरोहण कर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उल्लेखनीय है कि माउंट किलिमंजारो दुनिया की सबसे ऊंची सात चोटियों में से एक है। तंजानिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में केन्याई सीमा के पास स्थित किलिमंजारो 19,341 फुट (5,895 मीटर) ऊंचा है। सोमवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित