उज्जैन , जनवरी 16 -- भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एवं बेटिंग कोच शीतांशु ने आज मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के प्रातःकालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिया।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा श्री गंभीर का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

क्रिकेट टीम के मुख्य कोच श्री गंभीर ने मंदिर में चर्चा के दौरान कहा कि श्री महाकाल ने उन्हें यहां बुलाया तो उन्हें ये सौभाग्य मिला। यहां पर दर्शन व्यवस्था बहुत अच्छी थी। उन्होंने विश्वास जताया कि वे जल्दी ही दोबारा दर्शन के लिए आएंगे।

गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले यहां आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित