रांची , अक्टूबर 21 -- भारतीय एथलेटिक्स टीम का पहला बैच आज सुबह झारखंड की राजधानी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचा। रांची में 24 से 26 अक्टूबर तक साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (सैफ) 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

इस पहले बैच में स्प्रिंटर प्रणव गुरव, उत्तम पाटिल, और अर्नव टकालकर सहित उनके कोच शामिल थे।

स्प्रिंटर प्रणव गुरव ने रांची पहुंचने पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और मैं यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"वहीं झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) के महासचिव और सैफ 2025 के समन्वयक (एएफआई),मधुकांत पाठक ने कहा कि "खिलाड़ी अलग-अलग बैचों में आ रहे हैं ताकि वे अपनी प्रैक्टिस समय पर शुरू कर सकें। हमें उम्मीद है कि भारत पिछली बार की तुलना में अधिक पदक जीत पाएगा।"92 सदस्यीय भारतीय टीम के शेष सदस्य और नेपाल टीम भी रांची पहुंचेंगी।

भारत पुरुषों और महिलाओं के स्प्रिंट, मिडिल-डिस्टेंस, जंप, थ्रो और रिले इवेंट्स में व्यापक टीम उतारेगा। प्रमुख खिलाड़ी इस प्रकार हैं:पुरुष ट्रैक:100मीटर: प्रणव गुरव, हर्ष राउत।

200मीटर: संदीप सिंह, प्रतिक माहेराना।

400मीटर: राशिद, मोहम्मद अशफ़ाक।

800मीटर: प्रकाश गदड़े, मोगली वेंकट्रम।

5,000मीटर और 10,000मीटर: प्रिंस कुमार।

पुरुष फील्ड:हाई जंप: रोहित, आदर्श राम।

लॉन्ग जंप: मोहम्मद साजिद, सारुन पायसिंग।

ट्रिपल जंप: दिनेश वी, सेबस्टियन वीएस।

थ्रो: किर्पाल सिंह, निर्भय सिंह, ऋषभ नेहरा, दमनित सिंह।

शॉट पुट: समरदीप गिल।

महिला ट्रैक:100मीटर: सुदेशना शिवंकर, जिलना एमवी।

200मीटर & 400मीटर: नीरू पाठक।

800मीटर: लिली दास।

मिडिल एवं लॉन्ग-डिस्टेंस: संजना सिंह, सीमा।

400मीटर एंड 400मीटर हर्डल्स: अनुभवी ओलिंबा स्टेफ़ी।

महिला फील्ड एवं रिले:जावेलिन: दीपिका, करिश्मा सनील।

शॉट पुट: योगिता, शिखा4x400मीटर रिले: पूवम्मा एमआर, प्रिया मोहन।

ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में भारत टीम का लक्ष्य पदक तालिका में दबदबा बनाना और साउथ एशियन सीनियर चैम्पियनशिप में अपनी एथलेटिक क्षमता का प्रदर्शन करना है।

साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन भारत के झारखंड राज्य में स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम , मोराबादी रांची, झारखण्ड में 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। यह आयोजन छह दक्षिण एशियाई देशों के शीर्ष एथलीटों को एक मंच पर लाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित