समस्तीपुर , फरवरी 17 -- िहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित स्मृति भवन और शहर के कर्पूरी स्मारक स्थल पर लोगों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि दी।
इस अवसर पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सह जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष डॉ..दुर्गेश राय,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, समाजवादी नेता उमाकांत राय और जदयू के जिला प्रवक्ता अनस रिजवान ने श्रद्वांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सादगी जीवन के प्रतीक थे, जिनसे हमसभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
जिले के कर्पूरीग्राम स्थित स्मृति भवन एवं गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय में स्थापित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर जदयू के वरिष्ठ नेता नित्यानंद ठाकुर, जगनारायण शर्मा, प्रेमसागर ठाकुर, शिक्षाविद शंभू ठाकुर,डाँ अमित मुन्ना, गणेश कुमार, तौहिद अंसारी तथा शुभकांत ठाकुर समेत अन्य प्रमुख लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित