सोनीपत , अक्टूबर 17 -- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ाड़ा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के नेतृत्व में राज्य तीन गुणा की रफ्तार से तरक्की की ओर अग्रसर है। हम सभी का सकंल्प है कि हरियाणा को 2047 तक 'विकसीत हरियाणा' बनाने का लक्ष्य को साकार करना है।
श्री ढाड़ा ने कहा कि हम सभी प्रदेशवासियोंको देश की तरक्की में अपना योगदान निभाना है। तीसरी बार की भाजपा सरकार के संकल्प पत्र के 217 सकंल्प में से एक वर्ष तक मौजूदा सरकार ने 46 संकल्प पूरे कर लिए है व अन्य पर तेज गति से कार्य चल रहा है।
श्री ढाड़ा तीसरी बार की भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर यहां जिला परिषद हाल सोनीपत में जन विश्वास-जन विकास समारोह के आयोजन को संबोधित कर रहे थे। समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक ने भी शिरकत की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने जिला के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ड्रा के माध्यम से निकले प्लाटों का आबंटन किया गया। इस दौरान 13 ग्राम पंचायतों के 630 लाभार्थियों को प्लाट आवंटन किया गया।
समरोह के दौरान शिक्षा मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने एक साल घणा कमाल 11 साल, तरक्की बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। जिसमें मौजूदा सरकार के द्वारा एक साल में किए गए कार्य का दर्शाया गया। इस मौके पर संकल्प से सिद्धी पत्र का भी विमोचन किया गया। जिसमें मौजूदा सरकार की 46 संकल्प सिद्धी जो एक वर्ष में सरकार ने हासिल की है। उन सभी को भी दर्शाया गया है।
श्री ढ़ाड़ा ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को बैकों से जोड़ कर बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किया है। कांग्रेस की सरकार के समय दिए गए पैसे को दलाल बीच में खाने का कार्य करते थे। जिसे मोदी जी ने खत्म करते हुए देश के 53 करोड़ लेागों को जीरों बैलेंस के जन-धन खातो से जोडा। अब जब भी सरकार उपर से पैसे भेजती है, तो पूरा पैसा लाभार्थियों के खाते में पहुंचता है। भाजपा सरकार द्वार भ्रष्टाचार को खत्म करने का कार्य किया गया। है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने का भी कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मौजूदा सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का कार्य कर रहीं व 48 घंटों के अंदर उनकी फसल की राशि सीधा किसानों के खातों में डालने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार गरीब, महिलाओं, किसानों व पढने वाले बच्चो के उत्थान का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबों के हितों के रक्षा करते हुए, उनके स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए आयुष्मान योजना को लागू किया। अब किसी भी गरीब को अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी साहूकार के घर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही है। वह अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज प्रत्येक वर्ष मुफ्त में करवा सकता है। सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर व अन्य विभिन्न प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा चलाकर गरीबों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई।
श्री ढ़ाड़ा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों का शोषण किया व उनके उत्थान की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देकर आज प्रदेश के युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना का जगाया है। काग्रेस की सरकार के समय युवाओं को या तो मंत्री के घर के चक्कर लगाने पडते थे या फिर पैसे देकर काम होता है। भाजपा सरकार के समय युवा सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए लगन से मेहनत करता है। बिना पर्ची बिना खर्ची के ही ये सब साकार हो सका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने लाड़ो लक्ष्मी जैसी योजनाओं को चलाया जिससे गरीब महिलाओ का सामाजिक व आर्थिक तौर पर उत्थान हो सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब अंबेड़कर के सम्मान में उनको भारत रत्न दिलाना का कार्य किया। उनके नाम से दिल्ली में म्यूजियम खोलने का कार्य किया। जिससे देश की जनता जान सके कि उन्होंने देश के लिए क्या-क्या कार्य किया है। वही कांग्रेस की सरकार ने उनका सदा अपमान किया। काग्रेंस की सरकार के समय सविधान खतरे में रहा। पूर्व के समय में आपातकाल का समय व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा अध्याधेश को फाड़ने का कार्य जो किए गए वो देश की जनता जानती है। कांग्रेस की सरकार सविधान का अपमान बार-बार करती रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय दुनिया मे अशांति का माहौल है। पूरी दुनिया भारत की ओर शांति के लिए देखती है। कि भारत अशांति की ओर गए देशों को समझाने का कार्य करेगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कोैशिक ने कहा कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा चलाई गई गरीब कल्याणकारी योजनाओं को फायदा आज प्रदेश में सभी वर्ग उठा रहे है। सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाओ को चलाकर समाज के हर एक वर्ग को उसका फायदा देने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य, आवास, नौकरी, महिलाओं का सामाजिक व आर्थिक तौर पर विकास, किसानों के आय को दोगुना, हाथ के कारीगरों के विकास के लिए योजना, सरकारी कार्य को सरल बनाना व अनेकों प्रकार की योजनाओ को चलाया जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित