बस्ती , नवम्बर 10 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सोमवार को कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार सभी वर्गो के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

श्री चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार सभी के हितों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। आज उत्तर प्रदेश विकास के मामले में तेजी से उभर रहा है। एक समय था कि उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश कहा जाता था लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है जिससे प्रदेश में रोजगार, उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकसित करने का जो संकल्प लिया था उसको पूरा करके दिखाया है। आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। देश विरोधी ताकतें भाजपा सरकार मे कमजोर हो गयी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार स्वदेशी को अपनाने पर अधिक बल दिया है। स्वदेश को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र तथा प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाए संचालित करके प्रत्येक जिलों मे उत्पादों को ब्राण्ड बनाया है, जिसे समय-समय परजिलास्तर, मण्डल स्तर तथा प्रदेश सहित विदेशों में स्टालों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। व्यापारियों तथा आम नागरिको की सुविधाओं को देखते हुए हाल ही में केन्द्र सरकार ने जीएसटी पर जिस तरीके से बदलाव किया है। इससे पूरा देश खुश है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने के लिए भाजपा सरकार निरन्तर कार्य कर रही है लेकिन इसमें आमजन मानस का पूरा सहयोग मिलेगा तभी साकार होने पायेगा। उन्होंने बिहार चुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करतेहुए कहा कि राजद गठबन्धन अपनी पराजय सुनिश्चित माने वहां पर नितीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित