रायपुर , नवंबर 07 -- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून नहीं बल्कि दबंगों का शासन है।

कांग्रेस ने आज एक्स पर किये अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि मेहनत से जीवन चलाने वाला मजदूर आज अपने ही काम पर असुरक्षित है जबकि सरकार की कानून व्यवस्था वीआईपी की सेवा में लगी हुई है।

कांग्रेस ने लिखा,"भाजपा के राज में कानून लाचार है, जबकि दबंगों के हौसले आसमान छू रहे हैं। जब गरीब इंसाफ की गुहार लगाता है और सत्ता सिर्फ तमाशा देखती है, तब इसे 'सुशासन' नहीं, 'जंगलराज' कहा जाता है।"कांग्रेस ने आगे कहा कि राज्य में कानून नहीं, बल्कि दबंगों का शासन चल रहा है। इसी के उदाहरण के रूप में उन्होंने जिला बलरामपुर के राजपुर क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव की एक दर्दनाक घटना का जिक्र किया, जहां एक पोकलेन चालक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित