बारां , दिसम्बर 09 -- राजस्थान में बारां जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार मंगलवार को पार्टी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की और बैठक में सात उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री तथा सात जिला मंत्री बनाये गये।
जिलाध्यक्ष सिकरवार ने बताया कि नवघोषित कार्यकारिणी पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक अभियानों को गति प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि घोषित जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, जयेश गालव, गोविंदसिंह चौहान, मुकेश केरवालिया, देवेंद्र शर्मा, रूपसिंह लोधा, हेमंत नागर को बनाया गया है वहीं महामंत्री पद पर लक्ष्मीनारायण केरवालिया, राकेश जैन, सारिका सिंह चौहान को और जिला मंत्री संजना मीणा, राजसिंह चौधरी, उषा कुशवाह, उपेंद्र शर्मा, मुकेश राठौर, विष्णु गुप्ता, हरिप्रकाश गुर्जर को नियुक्त किया है।
श्री सिकरवार ने बताया कि कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष बजरंगलाल मालव, प्रकोष्ठ संयोजक पृथ्वीराज मीणा, अमरसिंह भील, कैलाश शर्मा, मीडिया संयोजक सचिन सनाढ्य, मीडिया सहसंयोजक भगवती बैरवा, रामसागर मेघवाल, सोशल मीडिया जिला संयोजक रोहित नायक सरकार, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक अमित गौतम, श्रीमती श्वेता अदलखा, आईटी सेल जिला संयोजक रीतिक सुमन, आईटी सेल जिला सहसंयोजक प्रवीण गालव, राजमल मेहता को बनाया है।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा, भानुप्रताप सिंह रहलाई, गिर्राज नागर, राजेंद्र तोमर,कार्यालय प्रमुख धनराज चौरसिया, कार्यालय मंत्री धीरेंद्र नागर नियुक्त किए हैं। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यो में सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व अध्यक्ष यशभानु जैन, रामस्वरूप यादव, वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, चंद्रप्रकाश विजय, जगदीश मीणा, नंदलाल सुमन, राजेंद्र नागर, भरत बाठला, विधायक राधेश्याम बैरवा, प्रतापसिंह सिंघवी, ललित मीणा, वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह सिंघवी, प्रधान मोरपाल सुमन, प्रखर कौशल, हरिओम नागर, नरेश मीणा, पालिका चेयरमेन अंता रामेश्वर खंडेलवाल एवं केसी जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजिद मलिक कमांडो, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव भारद्वाज, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, रामपाल मेघवाल, नंदलाल मीणा, कंवरलाल मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अमित चोपड़ा, ओम नागर, अनीता पोरवाल, पूर्व प्रधान शिवराज सिंह हाडा, श्रीमती संजना मीणा, श्रीमती मंजू दाधीच, शांतिलाल मेघवाल, प्रेमशंकर गालव, गिरिराज नागर, नागरिक बैंक के अध्यक्ष हरगोविंद जैन, पूर्व प्रधान अजीत सिंह माथनी, वरिष्ठ नेता दिनेश यादव, सीएडी अध्यक्ष सुनील गालव को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित