, Nov. 30 -- पटना, 30 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बयान जारी कर बताया कि सोमवार को तीन बजे पार्टी प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

श्री इक़बाल ने बताया कि इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल , उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित