भोपाल , दिसंबर 04 -- ध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री प्रतिमा बागरी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी कार्यालय में बैठकर कार्य करने पर ऐसा लगता है जैसे अपने ही घर में काम कर रहे हों। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और संगठन गरीबों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर सरकार और संगठन योजनाओं के लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से संवाद की यह पहल बेहद सकारात्मक परिणाम दे रही है, जिससे पता चल रहा है कि कौन-सा पात्र व्यक्ति अब तक योजनाओं का लाभ नहीं पा सका। ऐसे मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में पार्टी कार्यालय से ही जनसमस्याओं के समाधान की व्यवस्था शुरू की गई है। इससे कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान करा रहे हैं और संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित