बारां , मई 08 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोटा संभाग प्रभारी अल्का मूंदड़ा शनिवार को बारां जिले के प्रवास पर रहेंगी।
इस दौरान वह संगठनात्मक बैठकों, विकास रथ कार्यक्रमों एवं रात्रि चौपाल में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद करेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने शुक्रवार को बताया कि श्रीमती मूंदड़ा दोपहर बाद दो बजे कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित भाजपा जिला बैठक में शामिल होंगी। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और विकास रथों की प्रगति की समीक्षा करेंगी। साथ ही बूथ सशक्तीकरण, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ता समन्वय को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, अंता विधानसभा विकास रथ प्रभारी जगदीश मीणा, किशनगंज विधानसभा प्रभारी राजेंद्र नागर, छबड़ा विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह माथनी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित