भोपाल , अप्रैल 06 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल 7 एवं 8 अप्रैल को रायसेन, विदिशा, मुरैना एवं भिण्ड जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न जिलों में आयोजित जिला बैठक, जिला जनप्रतिनिधि बैठक और छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रायसेन में जिला बैठक एवं जिला जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे, इसके बाद दोपहर 1.30 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे वे विदिशा में जिला बैठक एवं जिला जनप्रतिनिधि बैठक को संबोधित करेंगे और सायं 6 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।

8 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मुरैना जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधि बैठक को संबोधित करेंगे और प्रातः 11.30 बजे छोटी टोली बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे भिण्ड जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधि बैठक को संबोधित करेंगे और सायं 6 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित कर अपने प्रवास को समाप्त करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित