देहरादून , अक्टूबर 09 -- उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी ने अपने आनुषांगिक संगठन भारतीय युवा मोर्चा (भायुमो) के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री गुरुवार शाम घोषित कर दिये।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष, सांसद महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली और महामंत्री पद पर दीपेंद्र कोश्यारी तथा मुलायम सिंह रावत को मनोनीत किया गया है। ये पदाधिकारी क्रमशः ऋषिकेश, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित