पटना , जनवरी 03 -- िहार राष्ट्रीय जनता दल(राजद) महिला प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड सरकार के मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के पति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गिरधारीलाल साहू के महिलाओं की बोली लगाने वाले बयान के विरोध में पार्टी के प्रदेश कार्यालय वीर चंद पटेल पथ से होते हुए आयकर गोलंबर तक विरोध मार्च निकाला और प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन के दौरान बिहार की महिलाओं ने भाजपा और उनके नेताओं के विरोध में नारे लगाये। इस दौरान राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी दहन किया गया।

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरूआत के समय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आज का विरोध प्रदर्शन भाजपा के लिए एक चेतावनी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा के नेता बिहार की महिलाओं के संबंध में अनर्गल बातें कर रहे हैं, उस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी उचित नही है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आभा लता यादव, प्रोफ़ेसर गीता यादव, सुनीता कुशवाहा, पूजा यादव, मीना राय, स्नेहा रानी, सुचित्रा चौधरी, विजयलक्ष्मी, गुड़िया यादव, संध्या राय, गीता कुमारी, रितु प्रिया चौधरी, नसीम जमाल, नीतू कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित