धार , फरवरी 1 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर जिले में उत्साह का माहौल रहा। मध्यप्रदेश के धार जिला भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महंत नीलेश भारती के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों एवं प्रमुख स्थानों पर बजट का सीधा प्रसारण देखा गया। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय धार पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा, डॉ. शरद विजयवर्गीय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जिला टोली सदस्य मोहित तातेड़, मंडल अध्यक्ष विशाल निगम सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारियों ने केंद्रीय बजट का श्रवण किया।
भाजपा नेताओं ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह युवा, महिला, किसान, व्यापारी और गरीब सहित सभी वर्गों के कल्याण के साथ देश को प्रगति पथ पर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट है।
भाजपा जिला अध्यक्ष महंत नीलेश भारती ने कहा कि यह विश्वास पर आधारित विकास का बजट है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व को दर्शाता है। यह आने वाले 10 वर्षों में भारत की दिशा तय करने वाला बजट है। किसान, युवा, महिला, उद्योगपति और व्यवसायी सभी वर्गों को राहत देने वाला यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है।
धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने वाला है। यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी, जिला पदाधिकारी अमृत जैन, श्रीमती राखी राय, मनीष प्रधान, सोनू रघुवंशी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार, मंडल महामंत्री अमित शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, कालीचरण सोनवानिया, बादल मालवीय, देवेंद्र रावल, सन्नी होड़ा, प्रतिभा शर्मा, मंजुला बघेल, अनुसुईया वैष्णव, अल्पना जोशी, डाली जाधव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित