लखनऊ , मार्च 25 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को हर समय केवल 'पीडीए' ही दिखाई और सुनाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में हार की निराशा और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता खोने के डर से भाजपा नेता घबराए हुए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों को पीडीए के नाम से ही परहेज है, उन्हें इसे बोलने में भी कठिनाई होती होगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाते हैं और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देते हैं, उन्हें सार्वजनिक मंचों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित