रांची , अप्रैल 09 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस क़े महासचिव सह मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता अजय साह के बयान पर तंज कसा है।

श्री सिन्हा ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भाजपा जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर झारखण्ड क़े विकास को फिर से बाधित करना चाहती है। कांग्रेस का मानना है कि किसी भी मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव और धमकियों के आधार पर।

भाजपा के प्रवक्ताओं द्वारा इस तरह की बयानबाजी यह साबित करती हे की ईडी एक संवैधानिक संस्था नहीं बल्कि भाजपा की अनुषंगिक इकाई के रूप में काम कर रही है, जबकि राज्य सरकार ने इस मामले पर जांच का आदेश दिया और इस जांच में जो भी दोषी व्यक्ति होंगे उन पर कार्रवाई होगीश्री सिन्हा ने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कानून और संविधान में पूर्ण विश्वास रखती है। यदि कोई भी आरोप है, तो उसकी जांच स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए, लेकिन भाजपा जिस तरह से ईडी का नाम लेकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, वह न केवल संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि लोकतंत्र को भी कमजोर कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित