मुरादाबाद , अक्टूबर 10 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी एक विचारधारा पर चलने वाला संगठन है, जिसके लिए जनसेवा और राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
श्री चौधरी ने कहा कि भारत का संवैधानिक ढांचा सशक्त है। देश के स्थायित्व, विकास एवं प्रगति के लिए समाज के सभी वर्गों में सामंजस्य और संतुलन ज़रूरी है। सिविल लाइन स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा पर चलने वाला संगठन है। हमारा जो संकल्प है, वह जनसेवा और राष्ट्रहित का है। देश की जनता ने हम पर भरोसा किया है, और हम उस भरोसे को अच्छी तरह से निभा रहे हैंउन्होंने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और योगी सरकार की नीतियों का बचाव किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात जनता के बीच रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम चेहरा रही हैं और चार बार मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। मायावती ने कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर बड़ा आयोजन किया है, यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा का ध्यान सिर्फ विकास और सुशासन पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के 40 करोड़ जनता के विकास के लिए काम कर रही है। भारत का संवैधानिक ढांचा सशक्त है, देश के स्थायित्व, विकास एवं प्रगति के लिए समाज के सभी वर्गों में सामंजस्य और संतुलन ज़रूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चल रही है।
हाल ही में अखिलेश यादव और आज़म ख़ान के साथ रामपुर में मुलाकात को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी का आंतरिक मामला है।अखिलेश यादव और आज़म ख़ान के जो भी संबंध हैं, वह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक रिश्ता है। इसे राजनीतिक रूप से ज्यादा तूल देना उचित नहीं। समाजवादी पार्टी (सपा) के अंदर जो भी मतभेद हैं या नहीं वह पार्टी स्वयं सुलझाएगी।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा एक अलग विचारधारा की पार्टी है। भाजपा जनसेवा और राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांत पर क़ायम है।देश की जनता ने हम पर भरोसा किया है, और हम उस भरोसे को अच्छी तरह से निभा रहे हैं। बिहार में सीट बंटवारे और गठबंधन की स्थिति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एनडीए गठबंधन पहले की भांति मज़बूत है। नितीश कुमार के मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार में जो विकास हुआ है, वह पिछले 20 साल के परिवर्तन का परिणाम है। पहले जहां, वहां जंगलराज था, दंगे और हिंसा होना आम बात थी।वही बिहार अब कानून व्यवस्था और विकास में आगे बढ़ चुका है।
भूपेंद्र चौधरी ने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में एनडीए को एक बार फिर से बिहार की जनता का आशीर्वाद मिलेगा। चौधरी ने कहा कि विपक्षी दल जनता को झूठे वादों से गुमराह करते हैं कांग्रेस ने कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए। जनता को भ्रमित करने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी। भाजपा जो वादा करती है, उसे निभाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित