रायपुर, अक्टूबर 06 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज फिर से सहयोग केंद्र शुरू किया जा रहा है। सहयोग केंद्र के बारे में माना जाता है कि सत्ता और कार्यकर्ताओं के बीच कोई दूरी ना हो, इसलिए प्रदेश कार्यालय में मंत्री, कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। संगठन के प्रमुख लोगों के द्वारा तय मंत्री कार्यकर्ताओं से मिलते हैं, उनका आवेदन आदि लेते हैं। आज से शुरू हुआ सहयोग केंद्र शुक्रवार तक चलेगा। सहयोग केंद्र के बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता ने यह जल्दी ही पहले की तरह बंद हो जाएगा की बात कही है।
भाजपा छत्तीसगढ़ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज मंत्री टंक राम वर्मा कार्यकताओं की बातों को सुनेंगे। मंत्री से मिलकर कार्यकर्ता आवेदन, विकास कार्यों से जुड़ा मांग पत्र आदि दे सकते हैं।
भाजपा के सहयोग केंद्र के बारे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस,संचार विभाग के प्रमुख प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा - भाजपा और सरकार ने पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की नहीं सुनी है, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत को भी नहीं सुना गया है। सहयोग केंद्र एक राजनीतिक नौटंकी के आलावा कुछ भी नहीं है। सरकार को बने दो साल होने को है। मुख्यमंत्री जनदर्शन लगाया करते थे। जन दर्शन बंद है। ठीक उसी तरह,यह सहयोग केंद्र भी पहले की तरह जल्दी ही बंद हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित