नयी दिल्ली , नवंबर 14 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली पार्टी मुख्यालय 11 बजे पहुंचेगे। यह आधिकारिक जानकारी भाजपा की तरफ से दी गयी है।

पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार श्री नबीन इस समय पटना में हैं और वह सोमवार सुबह 10 बजे नई दिल्ली टर्मिनल 2 पर पहुंचेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। इसके बाद श्री नबीन 11 बजे भाजपा के केंद्रीय कार्यालय 6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित