कानपुर , मार्च 26 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कानपुर उत्तर जिले में तीन नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का जिला कार्यालय में स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कल्याणपुर मंडल के अध्यक्ष राजेश तिवारी, गीतनगर के अखंड प्रताप सिंह और रायपुरवा के अनंत मिश्र का टीका कर, पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री दीक्षित ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए कार्य करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर के 14 मंडलों में से 11 मंडल अध्यक्ष पहले ही घोषित किए जा चुके थे, जबकि शेष तीन मंडलों के अध्यक्ष हाल ही में घोषित किए गए हैं, जिनके स्वागत के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, सीमा, जन्मेजय सिंह, सुनीता गौड़, प्रशांत त्रिपाठी, मुनेंद्र राजपूत, सुरेंद्र गुप्ता और अंशु ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित