उत्तरकाशी/देहरादून , अक्टूबर 28 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को यमुनोत्री क्षेत्र में जन संपर्क अभियान की शुरुआत की।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने आज जमदग्नि आश्रम थान और मां रेणुका सरनौल से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार का आगाज किया। ग्राम सरनौल में मां रेणुका मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

श्री चौहान ने कहा कि सरूताल, सुतूडी बुग्याल से इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को नये पंख लगे हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था। सभी के निवेदन पर सरकार ने गत वर्ष सरूताल, सूतूडी बुग्याल को ट्रैक ऑफ़ द ईयर घोषित किया था। परिणाम स्वरूप सरूताल के विकास के लिए करीब 65 लाख की धनराशि स्वीकृत हुए, जिसमें निविदाएं भी आमंत्रित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष विधानसभा के चुनाव है। यदि जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देती है तो निश्चित तौर पर यमुनोत्री विस देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा के रूप में बनेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि यमुनोत्री को पृथक जनपद बनाकर एक आदर्श विधानसभा बनाना है।

श्री चौहान ने कहा कि इस विस क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा विकास के अनेकों कार्य किए गए है। उन्होंने खुद अभी तक सरनौल सड़क, शिक्षा के क्षेत्र में हाईस्कूल का उच्चीरण, या अन्य मामलों मे हर संभव बिना पद में रहते प्रयास कर किया है। उन्होंने कहा यदि जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो निश्चित तौर पर इम्यूनिटी विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी। इससे पूर्व उन्होंने गंगटाडी में राजा रघुनाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया है।

वहीं सरनौल गांव में ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों ने फूल मालाओं से गर्म जोश के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बलेंद सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य आचार्य मनोज सेमवाल, ज्योतिष आचार्य शक्ति प्रसाद सेमवाल , बलवीर सिंह राणा, जयेंद्र सिंह राणा आदि ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित