राजगीर , फरवरी 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुये बुधवार को कहा कि श्री गांधी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं।
श्री हुसैन ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्री गांधी भाजपा और श्री मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित