पटना , अप्रैल 24 -- िहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विश्वासमत हासिल करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाई कोर्ट दरगाह मजार पर चादरपोशी की और श्री चौधरी के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए दुआ मांगी।

इस दौरान नेताओं ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री श्री चौधरी के नेतृत्व में बिहार तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएगा। चादरपोशी से पूर्व मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर उनसे मुलाकात की, जहां मुख्यमंत्री ने चादर को स्पर्श कर उसे रवाना किया और अपनी अकीदत पेश की।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नूर आलम हवारी, हाशिम बाखो, इंसार बाखो, फैयाज काज़मी, फैजुद्दीन, नवाब अली, मौलाना अज़मतुद्दीन, मो. दिलशाद, मो फिरोज अंसारी, अब्दुल रहमान एवं नौशाद उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित