जयपुर , फरवरी 08 -- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भागवत को सनातन का अमूल्य ग्रंथ बताते हुए कहा है कि यह जीवन की विपदाओं का निराकरण का मार्ग है।

श्री देवनानी रविवार को यहां सांगानेर में जगन्नाथपुरा मे निम्बार्क पीठाधीश्वर श्रीजी द्वारा वाचित भागवत कथा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भागवत कथा को बैठकर सुना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित