भागलपुर , मार्च 04 -- िहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र मेंबुधवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार पर सवार लोग सुल्तानगंज से तिलकपुर गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान दिलगौरी मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी नुमा दुकान से टकरा गयी।
सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए और उनमें से चार की हालत गंभीर थी। घायलों में कार चालक मुखिया अमित कुमार भी शामिल है। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सुल्तानगंज के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान नितेश मिश्रा(28)और श्रवण कुमार (34) के रुप में हुई है।दोनों इस क्षेत्र के नवटोलिया मिर्जापुर गांव के निवासी थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित