भागलपुर , मार्च 29 -- बिहार में भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस क्षेत्र के खड़हरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित