भागलपुर, मार्च 06 -- िहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई तथा दो महिला घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ई-रिक्शा पर सवार दो महिला गंगा में स्नान के लिए अजगैबीनाथ घाट जा रही थी।रास्ते में सामने से तेज रफ्तार से आए एक एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे ई-रिक्शा चालक और दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलो को सुल्तानगंज के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया,जबकि दोनों महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।मृत चालक की पहचान मनोज तांती के रुप में हुई है और इस क्षेत्र के मिर्जा गांव का रहने वाला था।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।इस सिलसिले में पुलिस ने फरार चालक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एंबुलेंस और ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित