भागलपुर, फरवरी 09 -- बिहार में भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार को आपसी विवाद में एक वृद्ध व्यक्ति की लाठी- डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुल्तानपुर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद हो गया।मनोज सिंह (62) दोनों पक्ष के लोगों को समझाने बुझाने गया था। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मनोज सिंह को तुरंत सुल्तानगंज के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित