भागलपुर , फरवरी 06 -- बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार को पुलिस जवान विशाल कुमार को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवगछिया पुलिस जिला बल मे कार्यरत विशाल कुमार आज सुबह छुट्टी खत्म होने के बाद ट्रेन से नवगछिया स्टेशन पर उतर कर पुलिस लाइन जा रहा था। इस दौरान स्टेशन चौक के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने चाकू मार कर उसे घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल जवान विशाल कुमार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिये भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने घायल जवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है।घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चला पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित