, Feb. 2 -- भागलपुर,02 फरवरी (वार्ता बिहार में भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक छात्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस क्षेत्र के उर्दू बाजार में स्थित एक निजी छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले विशाल कुमार (23) ने आज अपने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।छात्रावास संचालक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि मृत छात्र बांका जिले के बौंसी बाजार का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चला सका है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित