पटना , अप्रैल 05 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव राम रामनरेश पाण्डेय ने समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक सियाराम यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

भाकपा राज्य सचिव श्री पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि संघर्षशील योद्धा पूर्व विधायक सियाराम यादव का आकस्मिक निधन से पूरे समाजवादी और वामपंथी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है, जिनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित